Title

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर अजय मारू ने चिंता व्यक्त की



Date : 06-01-2022

रांची : राज्य सभा के पूर्व सांसद श्री अजय मारू ने झारखंड विशेषकर रांची में कोरोना के तेजी से फैलने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से कोरोना के दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करवाने का आग्रह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है। उन्होंने कहा की लोग कोशिश करें की जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले।
श्री मारू ने कहा की रांची में अप्रत्याशित रूप से कोरोना वृद्धि हो रही है। श्री मारू ने पूरे शहर में सैनिटाइजेशन का काम तेजी से करने का आग्रह भी राज्य सरकार से की है।
उन्होंने अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए पुख्ता इंतजाम करने का भी आग्रह किया है। श्री मारू ने जिला प्रशासन से एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर उतरने वाले लोगों की कोरोना जांच हर हालत में करने का आग्रह किया है।

News