Title

पूर्वी कमान अलंकरण समारोह 2025 में शमिल हुए पूर्व सांसद



Date : 12-02-2025

रांची : आज दीपा टोली सैन्य स्टेशन में पूर्वी कमान अलंकरण समारोह 2025 में झारखण्ड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी शामिल हुए। पूर्वी कमान अलंकरण समारोह 2025 में रांची क्षेत्र के सैन्य प्रमुख के आमंत्रण पर राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री अजय मारू और राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार जी भी उपस्थित हुए। समारोह में पूर्वी भारत के थल सेना के सभी पुरस्कार प्राप्त सैन्य अधिकारी अपने परिवार के साथ उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि "आज दीपा टोली सैन्य स्टेशन में पूर्वी कमान अलंकरण समारोह 2025 में रांची क्षेत्र के सैन्य प्रमुख के आमंत्रण पर मुझे और बड़े भाई महेश पोद्दार जी को उपस्थित होने का अवसर मिला, जहां पूर्वी भारत के थल सेना के सभी पुरस्कार प्राप्त सैन्य अधिकारी अपने परिवार के साथ उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवाल जी के अलावा पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राम चंदर तिवारी जी और लेफ्टिनेंट जनरल कर्नल ज्ञान भूषण जी एवं रांची के GOC मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर जी से मुलाकात हुई। कार्यक्रम के दौरान उत्तर पूर्व प्रदेश से आए हुए कई सैन्य अधिकारियों से बातचीत का अवसर मिला जिन्होंने रांची शहर की बहुत प्रशंसा की। "ा ।

News
News
News