Title

रांची से अयोध्या, प्रयागराज, रायपुर, जयपुर, गुवाहाटी के लिए विमान सेवा जल्द : श्री मारू



Date :31-12-2025

रांची : आज सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी की अध्यक्षता में रांची एयरपोर्ट सलाहकार समिति की तीसरी बैठक एयरपोर्ट के सभा कक्ष में आयोजित हुई जिसमें पूर्व राज्य सभा सांसद श्री अजय मारू भी शामिल हुए। उन्होंने बताया की बैठक में प्रमुखता से रांची से उत्तर प्रदेश के वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज एवं रायपुर, जयपुर, गुवाहाटी के लिए विमान सेवा जल्द से जल्द आरंभ करने पर, Cat 2 प्रणाली लगाने, वाहन पड़ाव एवं अन्य विषयों पर प्रमुखता से विचार विमर्श हुआ । बैठक में एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, सलाहकार समिति के सदस्य चंद्रकांत रायपत, सूर्या प्रभात, ऋषभ पोद्दार भी उपस्थित रहे।

News