Title

भाजपा के युवा कार्यकारी अध्यक्ष से मिले श्री मारू



Date :14-01-2026

रांची : विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित युवा कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री अजय मारू ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने पिता श्रद्धेय सीतारामजी मारू पर प्रकाशित संस्मरणजली पुस्तिका एवं श्रद्धेय सीतारामजी मारू के शताब्दी जन्म दिवस पर उनके नाम से डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट भेंट की।

News