Date :18-01-2026
रांची : आज नागरमल मोदी सेवा सदन में सामुदायिक डायलिसिस विभाग का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के द्वारा हुआ, जिसमें कमजोर वर्ग और जिन्हें निरंतर डायलिसिस की आवश्यकता होती है उन्हें मात्रा 500 रुपयों में यह सुविधा प्राप्त होगी । इस विभाग में 10 मरीज एक साथ यह सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। मौके पर राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू भी मौजूद रहें।
