Date :20-05-2026
रांची : आज उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू रांची पहुंचे। राज्य सभा के पूर्व सांसद श्री अजय मारू ने सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के आवास पर देश के नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू जी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने उड्डयन मंत्री को अपने पिता श्रद्धेय सीताराम जी मारू पर जारी डाक टिकट और पुस्तिका भेंट की।
श्री अजय मारू ने उड्डयन मंत्री को रांची से उत्तर पूर्व के शहरों, वाराणसी, रायपुर, देवघर एवं अन्य स्थानों पर हवाई सेवा विस्तार करने के लिए एक अनुरोध पत्र भी दिया ।