Title

अधिक से अधिक घरों तक पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति का निर्देश



Date :22-05-2026

रांची : आज राजधानी रांची में स्थित GAIL India के क्षेत्रीय कार्यालय में शहर में पाइप लाइन से गैस आपूर्ति सहित विभिन्न कार्यों को लेकर रक्षा राज्य मंत्री के साथ पूर्व राज्य सभा सांसद श्री अजय मारू ने समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने अधिकारियों को यह निर्देशित किया कि शहर में अधिक से अधिक घरों तक पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति हो, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें। टास्क फोर्स का गठन करें और युद्धस्तर पर पीएनजी कनेक्शन देकर अधिक से अधिक परिवारों को इससे जोड़ें।

समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों ने बताया कि रांची में अब तक 854 किलोमीटर एमडीपीई पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। 70 किलोमीटर स्टील पाइपलाइन विकसित की गई है। 28 सीएनजी स्टेशन संचालित हो रहे हैं, इन सीएनजी स्टेशनों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 38 हजार से 42 हजार किलोग्राम सीएनजी की बिक्री हो रही है। पाइप लाइन से गैस आपूर्ति की परियोजना के अंतर्गत अब तक 79,071 घरेलू पीएनजी अवसंरचना विकसित की गई। 23,628 घरेलू उपभोक्ताओं को पीएनजी से जोड़ा गया। 165 वाणिज्यिक उपभोक्ता एवं 16 औद्योगिक उपभोक्ता पीएनजी सुविधा से जुड़े हैं। अन्य क्षेत्रों को भी पीएनजी से जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी है।

आज GAIL India की समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में Gail India के द्वारा अशोक नगर, हरमू, हीनू, अरगोड़ा, पुंदाग, बरियातू, कांके रोड, कोकर, टाटीसिलवे, नामकुम एवं खेलगांव सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध कराया गया है। वहीं मोराबादी, हेहल, लालपुर, एचईसी क्षेत्र, स्मार्ट सिटी एवं बीआईटी मेसरा सहित अन्य क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार की योजना पर कार्य किया जा रहा है। बहुत जल्द ही इन क्षेत्रों में भी घरों को पीएनजी से जोड़ लिया जाएगा।

News
समीक्षा बैठक के बाद दो फायर बाइक का भी उद्घाटन किया। 5 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई यह बाइक आग बुझाने के कई संसाधनों से लैस है। जिसमें मोटर, पानी टैंक, प्रेशर मशीन व Fire Extinguisher शामिल हैं। ऐसे मोहल्ले जहां आग बुझाने वाली बड़ी गाड़ी नहीं पहुंच सकेगी, वहां पर इस बाइक का उपयोग गेल के पाइप लाइन में लगने वाली आग को बुझाने के लिए किया जाएगा। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से गेल इंडिया का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है।

बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची की मेयर श्रीमती रोशनी खलखो, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से जुड़े श्री अजय भंडारी व विनय टिबरेवाल, होटल एसोसिएशन से श्री चंद्रकांत रायपत प्रमुख रूप से शामिल रहे।

News
News