Date :19-07-2026
रांची : आरांची के कांके रोड में आज इस्कॉन द्वारा पहली बार लेक एवेन्यू स्थित अपने भवन से बसंत विहार कॉलोनी तक करीब 2 किलोमीटर लंबी भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन, श्रद्धालु तथा दोनों कॉलोनियों के निवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
रथयात्रा के दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन एवं आरती के माध्यम से भगवान का गुणगान किया। पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। रथयात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू जी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने परंपरा के अनुसार झाड़ू लगाकर मार्ग की सफाई की और रथ को खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया।
पहली बार आयोजित इस रथयात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों और स्थानीय निवासियों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य और भक्तिमय बना दिया।