Date :05-08-2026
रांची : रांची। पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू ने आज लोक भवन, झारखंड में अपने बड़े भाई विजय मारू एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री विजय मारू द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के जीवन, अनुभव एवं सक्रियता पर लिखित पुस्तक ‘60 नॉट आउट’ महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार को सादर भेंट की गई।
भेंट के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू ने नागरमल मोदी सेवा सदन के स्थापना दिवस समारोह में महामहिम राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का सादर अनुरोध किया।
राज्यपाल ने पुस्तक भेंट किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री विजय मारू को शुभकामनाएं दीं तथा सेवा सदन के स्थापना दिवस समारोह के आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया।
अजय मारू ने नागरमल मोदी सेवा सदन के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया आमंत्रण