Date :27-09-2026
रांची : माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेश सरावगी जी की देख रेख में 218 वें श्री श्याम भंडारे की सेवा निवेदित करते हुए मण्डल के वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री अजय मारू, उपमहापौर नीरज कुमार, भाजपा रांची महानगर के बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह एवं संस्था के सदस्यों के सहयोग से सम्पन्न हुई। आज भंडारे में 2500 से अधिक श्याम भक्तों ने इडली, नारियल की चटनी और गरमा गर्म केसरिया जलेबी प्राप्त की। श्री अजय मारु ने आम भक्तो से भी कहा की वे भी भी आएं और प्रत्येक शनिवार को खाटू वाले श्याम बाबा के दर्शन कर प्रसाद प्राप्त करें ।