Title

दिल्ली में करम मिलन समारोह में शामिल हुए अजय मारू



Date :27-09-2026

रांची : आज रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के दिल्ली आवास पर दोपहर 4 बजे से मध्य रात्रि तक झारखंड का लोकप्रिय सांस्कृतिक पर्व करम के अवसर पर कर्म मिलन समारोह का आयोजन किया गया। देश की राजधानी में झारखंड के सैकड़ों की संख्या में लोक कलाकारों द्वारा बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य सभा के पूर्व सांसद अजय मारू, झारखण्ड प्रदेश के महामहिम राज्यपाल, झारखण्ड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, लोकप्रिय रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी, दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ साथ केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, किरण रिजूजे, जितेंद्र सिंह, एस पी सिंह बघेल एवं हरिवंश जी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में झारखंड के कई भाजपा नेतागण और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया ।

News
News



News



News