Date :15-11-2026
रांची। छठ महापर्व के पावन अवसर पर राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने अपनी धर्मपत्नी कल्पना मारू के साथ रांची के प्रधान नगर, बुंडू स्थित सूर्य उपासना भवन के छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पित किया। दोनों ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सूर्य देव की आराधना कर लोक आस्था के महापर्व छठ में भाग लिया।
इस अवसर पर अजय मारू ने छठ घाट पर श्रद्धालुओं के लिए सुंदर एवं सुव्यवस्थित इंतजाम करने के लिए प्रमोद जी एवं उनकी पूरी टीम के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने बुंडू के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से छठ पर्व का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है।